जलालपुर, जौनपुर। सावन माह के पावन अवसर पर पीडीए कलश यात्रा के अंतर्गत हरिद्वार हरकी पौड़ी से 51 लीटर गंगाजल लेकर रवाना हुए कांवड़ियों का त्रिलोचन महादेव धाम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गौरव यादव भोले, सावन वाल्मीकि, अवधेश भोले, आशा यादव, अतुल यादव, अष्ट विनायक यादव (भदोही), अजीत भोले एवं अशोक कुमार जैसे श्रद्धालु बरेली व लखनऊ होते हुए त्रिलोचन महादेव धाम पहुंचे।
बाजार में स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पवर्षा, शुद्ध भोजन और मिष्ठान वितरण के माध्यम से कांवड़ियों का आदरपूर्वक अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत कांवड़ियों को काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी के लिए रवाना किया गया।
इस मौके पर सपा ब्लॉक अध्यक्ष शिवचन्द यादव, सुभाष चन्द्र यादव, अशोक सिंह, दीनानाथ यादव, अतुल राय, विजय राजभर, मुन्ना अग्रहरि, राजेन्द्र राजभर, भरत यादव सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु व नागरिक मौजूद रहे। आयोजन की गरिमा और श्रद्धा ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।
No comments
Post a Comment