जौनपुर के उभरते सितारे स्वराम शर्मा को मिला 'काशी गौरव अवार्ड'

महादेव नगरी में सम्मान पाये स्वराम के शुभचिन्तकों ने दी बधाई
जौनपुर। महादेव नगरी बनारस के बीएचयू में स्थित गोपाल उपवन में शाहबान ख़ान ने ग्लैमरस प्रोडक्शन द्वारा मिस एंड मिस्टर इंडिया यूनिवर्स मॉडलिंग शो कार्यक्रम किया। इस मौके पर काशी में रहते हुये अलग-अलग विधाओं में कीर्तिमान स्थापित करने वालों को 'काशी गौरव अवार्ड' से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में समीपवर्ती जनपद जौनपुर के उभरते सितारे स्वराम शर्मा को हिन्दी सिनेमा में उनकी प्रगति और आने वाली फ़िल्म 'ब्लड मून' को देखते हुये बेस्ट एक्टर व फिल्म मेकर के तौर पर सम्मानित किया गया। श्री शर्मा को यह सम्मान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सानिया चधारी मिस इंडिया (पंजाब) ने दिया। श्री शर्मा को काशी गौरव अवार्ड से सम्मानित किये जाने की जानकारी होने पर उनके परिजनों, शुभचिन्तकों, परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सभी ने श्री शर्मा को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

No comments

Post a Comment

Home