राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 3 की छात्रा को अवार्ड देकर किया सम्मानित

राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 3 की छात्रा को अवार्ड देकर किया सम्मानित

 (सोहराब अंसारी )
जौनपुर: यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 24वें प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन होटल रिवर व्यू जौनपुर में किया गया जिसके मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे। 12 से 15 अप्रैल तक चलने वाले चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 40 जिलों के लगभग 750 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। होटल रिवर व्यू जौनपुर में आयोजित 24 वें प्री यू पी स्टेट शूंटिंग कंपटीशन 2025 में पिस्टल शूटिंग और राइफल शूटिंग प्रतियोगिता रखी गई थी इसमें भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता में पिस्टल शूटिंग में अलीना खान 4th क्लास पुत्री डॉक्टर सैफ खान और डॉक्टर अंबर खान जो की फोर्थ क्लास की सेंट पैट्रिक स्कूल की छात्रा है उनको उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री जगदीप मधुक के द्वारा अवार्ड दिया गया।अलीना खान की इस कामयाबी पर उनके माता पिता को गर्व है।बेटियां बेटो से किसी भी मायने में कम नही होती।बेटा आन तो बेटियाँ शान होती है।अलीना खान ने न सिर्फ अपने माता पिता बल्कि अपने स्कूल और जनपद का भी नाम रौशन किया है।इस अवसर पर अरुण सिंह, चंद्रभूषण यादव (प्रधान), अवधेश चन्द्र भारद्वाज, जयनाथ यादव, अमित यादव व यू पी एस आर ए के प्रेसिडेंट श्री श्याम सिंह यादव एवं सेक्रेटरी श्री जी एस सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण सम्मिलित रहे।

No comments

Post a Comment

Home