बेसिक शिक्षा विभाग बना सेवा और समर्पण का प्रतीक

 (सोहराब अंसारी)
जौनपुर: आज दिनाँक 3-2-2025 को मुंगराबादशाहपुर में बसंत पंचमी के अमृत स्नान में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं हेतु स्वागत शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग की पूरी टीम ने बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल के साथ मिलकर पूरी तन्मयता से कार्य किया। शिविर में यातायात को सुगम बनाने के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने स्वयं बस में श्रद्धालुओं को जल वितरित किया।जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि बसंत पंचमी के अमृत स्नान में यातायात सुगमता पूर्वक चल रहा है और कहीं भी किसी स्तर पर कोई कठिनाई नहीं है।यातायात के संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि सभी लोगों को आने जाने में कोई समस्या नही होरही है। लोग जा भी रहे हैंऔर आ भी रहे हैं और बड़ी सुगमता के साथ महाकुंभ में प्रवेश कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज उस प्रकार की चुनौती नहीं है लेकिन हमारे प्रयास थे कि किसी भी समय कोई आकस्मिकता हो सकती थी इसलिए हम लोगों ने बस स्टेशन और जगह-जगह सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की थी जो लगातार जारी है और इसका उपयोग भी हो रहा है। जो यात्री स्वेच्छा से आ रहे हैं उनको जलपान कराया जा रहा है।बेसिक शिक्षा विभाग की पूरी टीम इस कार्य से पूरी तन्मयता से लगी हुई है।वह सभी लोग इस नेक कार्य मे लगे हुए हैं जिनकी आवश्यकता थी।जिलाधिकारी ने बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में कार्य कर रहे सभी बेसिक शिक्षा विभाग की टीम व अन्य उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने इस पुण्य कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

No comments

Post a Comment

Home