जल बचाओ व सबको पढ़ाओ को लेकर निकली रैली

जौनपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शकुंतला निगम के नेतृत्व में रैली निकाली गयी। बक्शा क्षेत्र के रस्तीपुर गोरियापुर में स्थित पूर्व मायमिक विद्यालय से रैली में शामिल बच्चों द्वारा जल बचाओ अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, खेलकूद, पढ़ाई-लिखाई, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर सहायक अध्यापक रमेश मिश्र, सुनीता यादव, मीरा यादव, शकुन्तला यादव, संदीप यादव, ग्राम प्रधान अमरनाथ यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home