jaunpur : लड़की के साथ गिरफ्तार

जौनपुर। केराकत पुलिस ने दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को नाबालिक लड़कीं के साथ रविवार दोपहर में क्षेत्र के ग्राम औरी रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । नाबालिक लड़कीं को मेडिकल जांच के लिये जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशिभूषण राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त संदीप पुत्र केसर निवासी ग्राम अमरौना थाना चन्दवक ने केराकत क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिक लड़कीं को चार दिन पहले बहलाफुसलाकर कर भगा ले गया था। नाबालिक लड़कीं के पिता के आवेदन पर आरोपी संदीप के खिलाफ धारा 363,366,7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत केराकत कोतवाली में केस दर्ज हुआ था। तब से संदीप फरार चल रहा था।

No comments

Post a Comment

Home