jaunpur : विद्युत विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

जौनपुर। एंटी करप्शन टीम ने विद्युत वितरण खंड तृतीय में कार्यरत एक बाबू और उनके सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि उक्त कार्यालय के बाबू पुष्कर श्रीवास्तव व उसके सहयोगी संविदा कर्मी विद्युत बिल के बड़े बकाएदारो का विद्युत बिल संशोधन, समायोजन  करने के नाम पर उपभोक्ताओं से मोटी रकम वसूलते हैं । इस बात की  शिकायत एक उपभोक्ता ने किया तो गुरूवार को एण्टी करेप्शन की टीम यहां पहुंची और शिकायतकर्ता को केमिकल लगा नोट दिया। टीम के सदस्य वहां मौजूद रहे और जैसे ही उपभोक्ता ने नोट दिया दोनों कर्मचारियों को टीम ने दबोच लिया और उनके पास से केमिकल वाले नोट बरामद होने पर  थाना लाइन बाजार ले गये जहां आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

No comments

Post a Comment

Home