jaunpur : अलविदा जुमे की नमाज आठ जून को

जौनपुर। शाही ईदगाह कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी से दिन मे मुलाकात कर ईद की नमाज व अलविदा जुमा की नमाज के बारे मे  मौलाना से मशवरा किया । अब की बार रमजान मे 29 वॉ रोजा जुम्मेरात को पढ़ रहा है अगर 29 वे रोजे को चन्द्र दर्शन नही हुआ तो अलविदा जुम्मे की नमाज पुनः पढ़ी जा सकती है । ज्ञात हो कि अलविदा जुम्मे की नमाज को लेकर जौनपुर जिला प्रशासन भी भ्रम की स्थिति मे था । इन सब के मध्य मौलाना ने बताया की आगामी 8 जून यानी 23वे रमजान को अलवीदा की नमाज शहर व जिले के तमाम जामा मस्जिदो मे पढ़ी जायेगी।  मौलाना ने शाही ईदगाह मे होनी वाली नमाज का वक्त भी मुकर्रर किया उन्होने बताया की शाही ईदगाह मे ईदुलफित्र की नमाज चन्द्र दर्शन के अनुसार पढ़ी जायेगी। प्रतिनिधिमंडल मे शाही ईदगाह कमेटी के सदर मिर्जा दावर बेग, जनरल सेक्रेटरी सोएब अच्छु खॉ, नेयाज ताहिर शेखू मेम्बर कमेटी व नेसार इलाही मौजूद रहे। नमाज शहर की शाही अटाला मस्जिद व बड़ी मस्जिद, लाल दरवाजा मस्जिद एवं शाही पुल स्थित शेर की मस्जिद, नवाब साहब के अहाता स्थित मस्जिद मे मुख्य रूप से पढ़ी जाती है जहाँ और मस्जिदो के बनिसबत नमाजीयो की तदाद ज्यादा होती है।इस मौके पर शाही ईदगाह कमेटी ने जिला प्रशासन से शांति , पानी बिजली की सुचारू व्यवस्था करने की अपील की है।

No comments

Post a Comment

Home