jaunpur : गोमती से मिली महिला की लाश

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट के निकट गोमती नदी में एक अधेड़ महिला की लाश गुरूवार को स्नान करने वालों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो वहां भारी एकत्र हो गयी और मृतका की पहचान 50 वषीया अशरफुद्दीन मकदूम शाह अढ़न थाना कोतवाली के रूप में हुई। सूचना दिये जाने पर मृतका के परिजन पहुंचे और बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी तथा प्रायः घर से बिना बताये इधर उधर घूमती रहती थी। न जाने किन परिस्थियों में वह नदी के पास चली गयी और डूबने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

No comments

Post a Comment

Home