jaunpur : तालाबों में नहीं भरा जा रहा पानी

जौनपुर। जिले के सभी तहसील क्षेत्रों के कुछ तालाबों को छोड़ दिया जाए तो लगभग   हर गांव के तालाब इस समय सूखे हुए  है।  कहीं भी किसी भी तालाब में पानी भरने की कोई कोई व्यवस्था नजर नहीं आई , जबकि इन गर्मियों और उमस भरे मौसम में हर तालाब को भरने का दिशा निर्देश दिया जा चुका  है ।   उसके बाद भी शासन प्रशासन की मंशा को दिखा रहे ठेंगा यह सूखे जलाशय, आखिर इस उमस और चिलचिलाती धूप में पशु ,पक्षी अपनी प्यास बुझाए तो कैसे बुझाएं । कहीं-कहीं तो ऐसी स्थिति भी है कि हैंडपंप पानी छोड़ रहे  है । जिसके लिए निर्देशित किया गया था कि आसपास के जलाशयों को पानी से भर दिया जाए नलकूप और नहरों के द्वारा जिससे कि आम जनमानस को पानी पीने की कहीं भी कठिनाई न हो ,लेकिन उसके बाद भी कहीं भी जलाशयों में पानी भरा नजर नहीं आया एक आध तालाबों को छोड़ दिया जाए तो ,आखिर कब बहुरेंगे इन तालाबों के दिन यह एक सोचनीय विषय है ।

No comments

Post a Comment

Home