jaunpur : ईद पर बाजार गुलजार, खरीददारी तेज

जौनपुर। ईदुल फितर के महज चन्द दिन ही शेष बचे है। मुस्लिम घरानों में तैयारियां शुरू हो गई है। बाजार में चिल-चिलाती धूप के बावजूद कपड़ा, गहना, जनरल मर्चेट आदि की खरीददारी के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। सर्वाधिक भीड़ कपड़ा दुकानों में देखने को मिल रही है। महिला, पुरूष बच्चे सभी कपड़ों की खरीददारी में लगे हुए है। दुकान में महिला, पुरुष व बच्चों के एक से बढ़ कर एक आकर्षक डिजाइन के कपड़े उपलब्ध है। सईद चचा का कहना है कि रमजान माह का तीसरा असरा शुरू हो गया है।  बाजार में एक से बढ़कर एक रेडीमेंट कपड़े उपलब्ध है जो खरीददारों को लुभा रहे है। सर्वाधिक खरीददारी लखनऊ के कढ़ाईदार कुर्ता, पैजामा, सलवार सूट, व जयपुर की साड़ियों की हो रही है। अब्दुल समद का कहना है कि सिलाई महंगी होने के कारण कपड़ों का सिलाकर पहनना कठिन हो रहा है। रेडीमेट कपड़े किफायत में मिल जाते है।  इस बार ईद के त्योहार पर ज्यादातर यूवा पठानी सूट में नजर आएंगे। टेलर मास्टर रईस का कहना है कि इस बार ईद में पठानी सूट बनवाने के लिए लोग आ रहे है। हालांकि पठानी सूट सफेद कलर में ही बनवा रहे है। इसके अलावा कपड़ों में इस बार कढ़ाई की ज्यादा मांग है। कुर्ता ही नहीं बल्कि शर्ट में मांग के अनुरूप कढ़ाई करवाई जा रही है।

No comments

Post a Comment

Home