jaunpur : पर्यावरण को बचाना सभी की जिम्मेदारी

जौनपुर। जेसीआई ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धरनीधरपुर स्थित बालवाड़ी स्कूल में पौधरोपण किया। इसके उपरांत संस्थाध्यक्ष संतोष अग्रहरि की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी  पर्यावरण दिवस पर किया गया जिसमें कई सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये। संगोष्ठी में पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण को हर परिस्थिति में बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसमें सरकार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सरकार भी जितने वृक्ष कटवाती है, उससे 5 गुना वृक्ष लगवाने का कार्य करती है।  अतुल जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, हाफिज शाह, रंजीत सिंह, जितेन्द्र आदि लोगों ने सम्बोधित करते हुये पर्यावरण संरक्षण हेतु एक मुहिम सबको मिलकर चलाने एवं सचेत करने पर बल दिया। संचालन सचिव धर्मेन्द्र सेठ ने किया। कार्यक्रम निदेशक अमित निगम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।  इसी प्रकार लायंस क्लब  गोमती द्वारा   सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रातः 7ः30 बजे से पौधारोपण का आयोजन किया गया। क्लब द्वारा कुल 21 पौधे फलदार, छायादार व फूलों के पौधे लगाए गए। पौधों की श्रृंखला में नीम का पेड़ गुलाब, कदम, आम आदि के पौधे भी लगाए गए। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  अखिलेश पांडे, पतंजलि पांडे क्लब के चार्टर्ड मेंबर व पूर्व अध्यक्ष गोपाल कृष्ण हरलालका जोन चेयरपर्सन मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष गणेश साहू, क्लब के अध्यक्ष लायन गणेश गुप्ता, सचिव धनंजय पाठक, आदि सदस्य उपस्थित रहे।   मनीष गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार तेजी से पेड़ काटे जा रहे हैं उस श्रृंखला में पौधे लगाए नहीं जा रहे। पौधों को लगाने के साथ-साथ हमको उनके संरक्षण की भी आवश्यकता है। जिससे पौधे जीवित रहे इस धरा पर बढ़ती हुई गर्मी में यह पौधे बहुत ही फायदेमंद होते हैं  ।

No comments

Post a Comment

Home