jaunpur : अधिवेशन में बटोरे कई महत्वपूर्ण अवार्ड

जौनपुर। जेसीआई इंडिया मंडल 3 द्वारा वाराणसी के सिगरा स्थित सभागार में आयोजित मध्यावधि अधिवेशन में मण्डल पदाधिकारियों द्वारा जेसीआई जौनपुर को सर्वश्रेष्ठ अध्याय के पुरस्कार से नवाजा गया। संस्थाध्यक्ष सन्तोष अग्रहरि को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष व सचिव धर्मेंद्र सेठ को सर्वश्रेष्ठ अध्याय अधिकारी के उपविजेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गौरव सेठ को श्रेष्ठ जेसी का विजेता एवं चेयरपर्सन दीपिका अग्रहरि की जेसीरेट शाखा को उपविजेता पुरस्कार प्राप्त हुआ। मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कपूर जी ने भी मण्डल के सबसे पुराने अध्याय जेसीआई जौनपुर के सृजनशील रचनात्मक कार्यक्रमों की सराहना किया। संस्था को श्रेष्ठ रिपोर्टिंग, शत-प्रतिशत कार्य कुशलता, समयबद्ध कार्य योजना, बेहतर प्रबंधन, सकारात्मक आर्थिक सहयोग एवं लखनऊ की अध्याय अधिकारी कार्यशाला में श्रेष्ठतम प्रदर्शन सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए।  अधिवेशन में पूर्व अध्यक्ष रत्नेश गुप्ता, समन्वयक संजय गुप्ता, अनिल गुप्ता, सोनीव जायसवाल, नीतू गुप्ता, प्रीती गुप्ता, रंजीत सिंह सोनू, विशाल वर्मा, राकेश सोनी, राजा शुचंद्र की सहभागिता रही।

No comments

Post a Comment

Home