jaunpur : बस से दबकर छात्रा की मौत

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के पूरब पूरे रामजी गांव के पास प्राइवेट बस से उतर रही छात्रा की उसी बस से दबकर मौत हो गयी। यह हादसा तब हुआ जब वह कोचिंग से वापस घर आ रही थी।बताते है थाना क्षेत्र के पूरे रामजी गांव निवासी विकलांग साहब लाल प्रजापति की लगभग 18 वर्षीया पुत्री रीता स्नातक की छात्रा थी। वह नौपेड़वा में स्थित कम्प्यूटर कोचिंग से कोर्स करके रोज की भांति बस पर सवार हुई। रीता बस चालक से बक्शा बाजार के पूरब बस रोकने की आवाज दी परन्तु बस चालक बस को करीब दो सौ मीटर दूर ले जाकर खड़ी किया। इसके बाद रीता जैसे ही बस से उतरने लगी कि चालक लापरवाही का परिचय देते हुये बस को आगे बढ़ा दिया। इसके चलते रीता असन्तुलित होकर बस के नीचे आ गयी जिसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद चालक बस से उतरकर मौके से फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

No comments

Post a Comment

Home