jaunpur : शाहगंज कोतवाली के हवालात से भाग निकला

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली पुलिस कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को कौन कहे, पुलिस कोतवाली परिसर के हवालात में बंद संदिग्ध तक को नहीं संभाल पा रही । आलम यह है कि घोर लापरवाही के चलते घटना के 20 दिनों के बाद पकड़ में आया  चोरी का संदिग्ध आरोपी अचानक हवालात से फरार हो गया । प्रभारी निरीक्षक प्रशांत श्रीवास्तव ने पहरे की कमी को कारण बताया और जल्द चोर को पकड़ने का आश्वासन भुक्तभोगी को दिया । बताते हैं कि  भागने के बाद आरोपी को दोबारा पकड़ने की बजाय पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। जिससे उसकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है । पुलिस का कहना है कि उसे मजबूत धारा में पाबंद किया जाएगा, आखिरकार  बच कर जाएगा कहां,  ऐसा कहकर भुक्तभोगी को ढांढस बंधाया जा रहा । पकड़े गये आरोपी को पुलिस सम्भाल नहीं पायी और उसे दोबारा पकड़ने का कोरा आश्वासन भुक्तभोगी को दे रही है । घटना के बाद   चोर व उसके साथी को पकड़ने का कोरा आश्वासन भुक्तभोगी को दिए एक सप्ताह बीत चुका है । हालाँकि भुक्तभोगी की मानें तो मामले में शुरू से ही पुलिस का रवैया बेहद लापरवाही भरा रहा है और अभी तक मामले की एफआइआर तक नहीं दर्ज की गयी है । ज्ञात हो कि बीते 10 मई की रात कोतवाली से 50 मीटर से भी कम दूरी पर मेन रोड स्थित एक दुकान पर दरवाजे की कुण्डी तोड़कर चोरी की गयी थी । भुक्तभोगी ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर भी दी थी जिसमें नकदी सहित अन्य सामान गायब किये  गये थे।

No comments

Post a Comment

Home