jaunpur : ससुर ने बहू को लाठियों से पीटा

जौनपुर । जलालपुर थाना क्षेत्र के खेवसीपुर गुलरा गाँव के यादव बस्ती में आपसी  रंजिश को लेकर  चचेरे ससुर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर चचेरी बहू की लाठ-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दिया।  जिससे बहु गम्भीर रूप से घायल हो गयी ।  बताते हैं कि 30 वर्षीय सुमन यादव पत्नी संजय यादव से अपने पड़ोसी चाचा राजपत यादव से  पारिवारिक रंजिश चल रही थी कि जिसको लेकर  रविवार कि सुबह दोनों पक्षों के  बीच मारपीट हो गयी।     राजपत यादव अपनी पत्नी दुलारी  के साथ मिलकर चचेरी बहू के दरवाजे पर पहुँचकर   सुमन देवी को पीट दिया जिससे वह गम्भीर रूप घायल हो गयी । इसी बीच किसी ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दिया । पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर पीड़िता को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाकर इलाज व मेडिकल मुवायना कराकर मामले को थाने में  संज्ञान में  दिया।

No comments

Post a Comment

Home