jaunpur : रोजा इफ्तार का किया आयोजन

जौनपुर।  गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल और हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक को कायम रखते हुए नगर के मोहल्ला उर्दू बाजार पानी टंकी के सामने समाजसेवी अखिलेश प्रकाश सिंटू मौर्य द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार पार्टी में सभी वर्ग के लोग उपस्थित रहे।  डा0 फैज ने कहा कि यही तो अपने शहर की पहचान है कि यहाँ सभी धर्म के लोग एक दूसरे के त्योहारो और सुख दुख में शामिल होते है। हिन्दू मुस्लिम एकता को कायम रखते हुए समाजसेवी अखलेश मौर्य ने रोजा इफ्तार का आयोजन कर नफरत के ठेकेदारों को आइना दिखाने का काम किया है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। रामकृपाल जायसवाल ने कहा कि रोजा इफ्तार में मुस्लिम भाइयो के साथ बैठ कर इफ्तार करना खुद में फख्र की बात है। रोजेदारों को इफ्तार कराना पुण्य तो है ही साथ मे एकता की डोर को भी मजबूत बनाये हुए है। मगरिब की अजान होते ही उपस्थित लोगों ने खजूर से इफ्तार किया। इस मौके पर पिंटू मौर्य, महमूद गोल्डेन,खुर्शीद शेख, फाजिल सिद्दीकी, अजहरुद्दीन, आमिल, एजाज अहमद,इमरान खान, मेराज अहमद राईनी, उमैल अहमद, मो0 अब्दुल्लाह, अबरार अहमद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।  

No comments

Post a Comment

Home