नेहा यादव ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार व क्षेत्र का नाम किया रोशन

जौनपुर। देश भर के मेडिकल व डेंटल कालेजों में दाखिले के लिये होने वाली राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा नीट 2018 में जनपद की नेहा यादव ने आल इण्डिया रैंक में 10747वां स्थान पाया है। वैसे ओबीसी में नेहा का रैंक 3867 है। नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर नेहा के परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस बाबत पूछे जाने पर उसने बताया कि उसकी सफलता का सारा श्रेय माता प्रमिला यादव व पिता जय प्रकाश यादव सहित समस्त गुरूजनों का है। वैसे मुझे इस रूप में देखने की इच्छा मेरे स्वर्गीय दादी जी का रहा है। उसने बताया कि फिलहाल मेरे दादा अवकाशप्राप्त कर्मी रेल मंत्रालय लक्ष्मी नारायण यादव मुझे बराबर कुछ करने के लिये प्रेरित करते रहते हैं।

No comments

Post a Comment

Home