जिला कारागार में शिविर लगाकर बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी

जौनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार व अजय त्यागी जिला जज/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण के निर्देशन में जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों की विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु जिला कारागार में शिविर आयोजित की गयी। इस मौके पर लोकेश वरूण सचिव जिला प्राधिकरण ने कारागार के बन्दियों के संवैधानिक अधिकारों एवं बन्दियों के अधिकार के सन्दर्भ में संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों की जानकारी दिया। मनोज वर्मा एडवोकेट रिटेनर द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुये तमाम कानूनांे एवं प्राधिकरण से प्रदान किये जाने वाली सहायता व लीगल एण्ड क्लीनिक के बारे में जानकारी दी गयी। अन्त में जेल अधीक्षक एके मिश्रा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर लीगल वालेण्टियर्स सुबास चन्द्र यादव, रियाज अहमद, सुनील गौतम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home