सनराइज हैदराबाद ने सेमीफाइनल में शाइन वर्ल्ड को हराया

जौनपुर। नगर के शिया कालेज के मैदान पर चल रहे रात्रिकलीन एमएससी क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल का उद्घाटन कांग्रेसी नेता सिराज मेंहदी ने किया। मैच सनराइज हैदराबाद स्पोर्टिंग टीम ने जीत लिया। सेमीफाइनल में शाइन वर्ल्ड व सनराइज हैदराबाद स्पोर्टिंग की टीमें भिड़ीं जिसमें शाइन वर्ड की टीम ने पहले फिल्डिंग की तो विपक्षी ने बैटिंग करके 51 रन बनाया। शाइन वर्ल्ड की टीम 30 रन ही बना पायी। सनराइज हैदराबाद की टीम ने 21 रनों से शाइन वर्ल्ड को हराकर मैच जीत लिया । मुख्य अतिथि श्री मेंहदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर नजमुल हसन नजमी, मिर्जा जावेद सुल्तान, नासिर खान, डा. राजा, भास्कर पाठक, सभासद सदफ, आफाक बबलू, दीपक सिंह, हसन मेंहदी रूमी, तनवीर, आजम जैदी, इश्तियाक, सादिक रिजवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home