जालिमो के पंजो से जल्द आज़ाद होगा बैतूल मुकद्दस : मौलाना सफदर


जौनपुर । शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से मजलूम फिलिस्तीनी कौम की हिमायत को तमाम मुसलमानों का मज़हबी फ़रीज़ा करार दिया है । उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन और बैतूल मुक़द्दस आलमे इस्लाम की सकाफति तारीख और सियासी लिहाज से आलमें इस्लाम का अटूट हिस्सा है । और दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें मुसलमानों से अलग नहीं कर सकती ।
उन्होंने कहा कि बैतूल मुकद्दस की इस्लामी नज़रिये से बहुत ज्यादा अहमियत है क्योंकि यह मुसलमानों का पहला किबला रहा है । और मस्जिदुल हराम , मस्जिद-ए-नबवी के बाद यह मुसलमानों का तीसरा मुकद्दस तरीन मुकाम है ।
मौलाना ज़ैदी ने कहा कि आयतुल्लाह ख़ुमैनी ने रमजान की आखिरी जुमे को यौमे क़ुद्स करार दिया । इसके बाद से पूरी दुनिया में इस दिन इसराइल के खिलाफ मुसलमानों में गम व गुस्से का इजहार का ऐसा जज्बा बेदार हुआ कि अमेरिका और इसराइल बौखला गए । सारी दुनिया के मुसलमानों ने अलविदा जुमा को एहतिजाज के लिए अपना लिया । दुनिया इमाम खुमैनी के नाम से मुकद्दस और मजलूम फिलिस्तीनियों की हिमायत में विरोध जारी रखे है । अलबत्ता कुछ अरब ममालिक के बादशाह अल्लाह के अलावा अमेरिका इस्राइल के खिलाफ बोलने से डरते हैं अनकरीब वह अपने अंजाम तक पहुंच जाएंगे । मौलाना सफदर ने कहा कि इंशाल्लाह वह दिन दूर नहीं कि बैतूल मुक़द्दस जालिमों के पंजे से आजाद हो जाएगा । अगर तुम खुदा की मदद करोगे तो वह तुम्हारी मदद करेगा और तुम्हें साबित कदम रखेगा ।

No comments

Post a Comment

Home