किशोरी को भगाने के मुकदमें के लिए प्रदर्शन

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव की एक दलित  किशोरी को बीते 29 मई को रात में गांव के ही प्रदीप गौतम उर्फ कल्लू पुत्र राम आसरे बहलाफुसला कर भगा ले गया। जब इसकी शिकायत प्रदीप के पिता राम आसरे से किया गया तो उसने जान से मारने की धमकी दिया कि जब तुम्हारी लड़की आ जायेगी तो उसे भेज दूंगा। किशोरी की माता  बदामा देवी जब इस बारे में प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पर गयी तो कार्यवाही नहीं की गयी और बताया गया कि लड़की आ जायेगी और सुलह करा दिया जायेगा। इस बात से खफा किशोरी के परिजनों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया और क्षेत्राधिकारी सदर को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए मांग किया कि मुकदमा पंजीकृत करते हुए प्रदीप गौतम और राम आसरे गौतम के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाय। सीओ सदर ने मुकदमा लिखने का जफराबाद थाने को निर्देश दिया।

No comments

Post a Comment

Home