सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद की जनपद शाखा की बैठक मंगलवार को केरारकोट में स्थित कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में 5 व 6 जून की दो दिवसीय कार्य बहिष्कार के साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुये उपस्थित लोगों ने कहा कि सभी दुकानदारों को तृतीय श्रेणी का कर्मचारी घोषित किया जाय। 2 सौ रूपये कुन्तल लाभांश देने के साथ ही दुकान किराया एवं तौल का मानदेय भी दिया जाय। डोर स्टेप डिलवरी से खाद्यान्न दुकान पर इलेक्ट्रानिक कांटे से तौल करके दिया जाय। वर्ष 2001 से बकाया खाद्यान्न का ढुलाई भाड़ा दिया जाय। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर चर्चा करते हुये शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष विक्रम बहादुर सिंह व संचालन महामंत्री दयाशंकर निगम ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव, मंत्री मो. सलीमुल्ला, सरिता सोनकर, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार जायसवाल, विजय दुबे, रमेश चन्द्र, चन्द्रकला देवी, शैलेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश सिंह सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home