विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संगठनों ने चहुंओर किया पौधरोपण

जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस मंगलवार को जगह-जगह मनाया गया। इस बाबत जहां गोष्ठी का आयोजन करके लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने की अपील किया गया, वहीं पौधरोपण भी किया गया।
राज एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा सूरज घाट पर स्थित शिवांगी महिला महाविद्यालय में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर नीतू, दीप्ति, डिम्पल, चारू शर्मा, अंजू पाठक सहित तमाम लोग लोगों के अलावा महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अन्त में विजय त्रिपाठी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जेसीआई चेतना के बैनर तले शिवांगी महिला महाविद्यालय में 150 पौधे लगाये गये जहां संस्थाध्यक्ष चारू शर्मा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिग की समस्या से निकलने के लिये पौधे लगाना अत्यन्त आवश्यक है। पौधे रोपित हर वर्ष होते तो हैं परन्तु उचित देखभाल न होने से वे पनप नहीं पाते, इसलिये प्रत्येक संस्था व लोगों से अनुरोध है कि पौधे ऐसी जगहों पर लगायें जहां उनकी उचित देखभाल हो सके और उनसे हमें लाभ मिल सके। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंजू पाठक सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। दीप्ति केसरवानी ने महाविद्यालय परिवार सहित समस्त छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन चारू शर्मा ने किया।

जेसीआई जौनपुर ने धरनीधरपुर में स्थित बालवाड़ी स्कूल में पौधरोपण कर संगोष्ठी का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने किया। इस मौके पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण को हर परिस्थिति में बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। मण्डल समन्वयक राकेश जायसवाल ने वृक्ष लगाने एवं उसे संरक्षित करने के लिये प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बताया। इसके अलावा अतुल जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, हाफिज शाह, रंजीत सिंह, जितेन्द्र कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। संगोष्ठी का संचालन सचिव धर्मेन्द्र सेठ ने किया। अन्त में कार्यक्रम निदेशक अमित निगम ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जलालपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के हरीपुर गांव में बसपा नेता शरतेन्दु विकास पाल के नेतृत्व में बच्चों ने 251 पौधे लगाये। तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि पिता के धरोहर को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उनके पिता तिलकधारी पाल ने अब तक 3000 से अधिक पौधे लगाये हैं। इनमें आम, अमरूद, नीबू, सागौन, शीशम, कटहल आदि शामिल हैं। श्री पाल ने कहा कि आज आधुनिक युग में जिस प्रकार से पेड़-पौधों का लोगों द्वारा अंधाधुंध काटा जा रहा है, उससे पर्यावरण पर बुरा असर पर रहा है। पानी का स्तर भी नीचे जा रहा है। पर्यावरण के सन्तुलन लिये पेड़-पौधों का होना अति आवश्यक है। सुखी धरती करें पुकार, वृक्ष लगाकर करें श्रृंगार। इस अवसर पर मनीष पाल, रोहित पाल, विशाल पाल, अमन पाल, अभिषेक यादव, नान्हू यादव, अभिषेक पाल, अंकित पाल, पवन, आनन्द, आयुष, मयंक, छोटू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार बाल शिक्षा निकेतन निकट पक्का पोखरा में जेसीआई शाहगंज शक्ति ़द्वारा प्राकृतिक रंगों द्वारा बनाये गये रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती ललिता मिश्रा समाजसेविका व पूर्व प्रधानाचार्या आदर्श प्राइमरी पाठशाला सेंट थॉमस मार्ग ने कहा कि आज पर्यावरण में प्रदूषण जानलेवा साबित हो रहा हैं। ऐसे में पर्यावरण को हरा-भरा बनाये रखने के लिये पौधारोपण के प्रति लोगों के प्रेम को बढ़ाने के लिये यह अच्छा प्रयास है। हमें आपने उपहार में जो यह पौधा दिया है, यह हमारे लिये सबसे आकर्षक उपहार है। इसके पहले संस्थाध्यक्ष डा. रूचि मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति के प्रति लोगों के प्रेम को जागृत करना है। जन्मदिन या किसी भी अवसर पर उपहार देने का मौका मिले तो पौधा ही उपहार स्वरूप दें और पौधरोपण के लिये प्रोत्साहित करें तभी हमारा यह प्रयास सफल होगा। प्रतियोगिता में शालिनी अग्रहरी की टीम प्रथम, गरिमा की टीम द्वितीय व रोशनी अग्रहरी की टीम तृतीय आयी जिन्हें नगद पुरस्कार के साथ पौधों को उपहार में दिया गया। प्रतियोगिता का संचालन अंजू मिश्रा ने किया। अन्त में कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सचिव डा. अनामिका मिश्रा, कलावती मिश्रा, शकुन्तला बरनवाल, शारदा देवी, बीना जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home