विपक्षी एकता से होगा भाजपा का पतन : सिराज मेहंदी


लोकसभा चुनाव में अखिलेश देगे बसपा को अधिक सीटे , कांग्रेसी नेता सिराज मेहदी ने किया स्वागत

जौनपुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य सिराज मेहदी ने  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान का पुरजोर समर्थन किया है जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में रोकने के लिए बहुजन समाज पार्टी को ज्यादा सीटें देने का एलान किया । श्री मेहदी ने कहा कि नफरत की बुनियाद पर खड़ी भाजपा की इमारत को गिराने के लिए गैर भाजपा दलों की एकजुटता ना केवल समय का तकाजा है बल्कि राजनैतिक जरूरत है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए कांग्रेस पार्टी को भी अपना खुलासा करना चाहिए , गैर भाजपा मतों के विभाजन को रोकने के लिए किया गया यह ऐलान साहसिक कदम होगा । श्री मेहंदी ने कहा की भाजपा सरकार देश में आरएसएस एवं अन्य कैडर के लोगों को सरकार में पिछले दरवाजे से घुसाने की साजिश कर रही है , अभी तक आईएएस कैडर के ही लोग संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी बनाए जाते थे , आईएएस कैडर को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है । कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है , और देश की सभी विपक्षी दलों को एकजुट होने की अपील करती है ।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व विपक्षी एकता जरूरी है और देश की बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को इस दिशा में पहल करनी चाहिए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सर्वाधिक 80 लोकसभा सीटों वाला राज्य है ऐसे में पार्टी को अधिक ध्यान देते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए ।

No comments

Post a Comment

Home