डाककर्मियों का भूख हड़ताल जारी

जौनपुर। ग्रामीण डाक सेवक के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर डाककर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के अन्तर्गत आयोजित भूख हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रातः 10 बजे से शुरू भूख हड़ताल 5 बजे तक चला जहां राजेश सिंह ने सरकार पर ग्रामीण डाक सेवकों के हितों के प्रति उपेक्षा का आरोप लगाया। इसी क्रम में सभी ने एक स्वर में कहा कि मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा जो भविष्य में और भयावह रूप लेगा। इस अवसर पर सच्चिदानन्द मिश्र, राम उजागिर यादव, दिवाकर सिंह, हरिश्चन्द्र उपाध्याय, जैनेन्द्र यादव, छोटे लाल आर्य, अबूसाद, प्रशांत, बांके लाल, अमलदार, हरिशंकर यादव सहित अन्य डाककर्मी मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home