निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आमरण अनशन करेंगेः अक्षत अग्रहरि

जौनपुर। यदि 4 जून दिन सोमवार से नाली का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो नगर के जेसीज चौराहे पर आमरण अनशन करूंगा। उक्त बातें समाजसेवी अक्षत अग्रहरि ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उन्होंने बताया कि पिछले साल 28 नवम्बर से शाहगंज मुख्य मार्ग को चौड़ीकरण करने के लिये नगर के दोनों तरफ लगभग ढाई से 3 फीट तक सड़क के किनारे स्थित घरों को तोड़वा दिया गया। दाहिने तरफ लगभग 3 फीट चौड़े व 4 फीट गहरे नाली के लिये गड्ढा खोदकर कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग गायब हो गया है जिससे आये दिन मोटरसाइकिल सवार गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं। इतना ही नहीं, लोगों को अपने घरों में आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसी को देखते हुये समाजोसीव अक्षत अग्रहरि ने निर्णय लिया कि यदि 4 जून दिन सोमवार तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह अपने मित्रों के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे।

No comments

Post a Comment

Home