रोजगार बनाने के लिये सामूहिक प्रशिक्षण आयोजित

जौनपुर। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया कि वर्ष 2018-19 में अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार युक्त बनाये जाने हेतु सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाना है। इस योजना के अन्तर्गत 4 माह का दो सत्र का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें एक माह का सैद्धान्तिक एवं 3 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र कार्यालय में आवेदन पत्र जमा किया गया है, उनका साक्षात्कार 14 जून को पूर्वान्ह 11 बजे जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र जौनपुर में होगा।

No comments

Post a Comment

Home