गरीबों में भोजन का पैकेट किया वितरित

जौनपुर। नगर के कोतवाली चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर लायंस व लायनेस क्लब जौनपुर गोमती ने गरीबों में भोजन का पैकेट वितरित किया। क्लब के जोन चेयरपर्सन मनीष गुप्ता ने कहा कि गरीबों को भोजन कराना बहुत ही पुण्य का काम है। अध्यक्ष गणेश गुप्ता ने कहा कि यह कार्य सभी को करना चाहिए और यह बहुत ही पुनीत कार्य है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गणेश जी साहू, सुनील जायसवाल, हीरालाल मोदनवाल, संजय साहू, सुधाकर मौर्य, सुधा मौर्य, गौरव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संयोजक डा. जीसी व गोपाल कृष्ण हरलालका रहे। आभार अध्यक्ष गणेश गुप्ता ने व्यक्त किया।


No comments

Post a Comment

Home