जौनपुर । शिराज़ -ए -हिन्द और गंगा जमुनी तहज़ीब के शहर जौनपुर में ..... शियाने इंसानियत और शियाने इस्लाम की बुनियादी बातें ' जैसे अहकाम , अख़लाक , अक़ाएद और क़ुरान शनासी जैसे मौज़ू पर ईरान से आये पीएचडी तालिबे इल्म और आली जनाब मौलाना सय्यद ख़तीब हसन नक़वी साहब ,सय्यद इन्तेज़ार आब्दी,सय्यद मोहसिन,और आरिफ़ अब्बास ख़ान क़िबला ने कल्लू का इमामबाड़ा,कटघरा इमामबाड़ा , मीर बहादुर अली इमामबाड़ा और शज़र इमामबाड़े में 3 रमज़ान से 24 रमज़ान तक तक़रीबन 300 छात्र-छात्राओं सहित बुज़ुर्गों के लिए रोज़ाना एक क्लास चला कर इस्लाम की जानकारी दी , 25 रमज़ान को कल्लू के इमामबाड़े में रात 8 बजे से 10 बजे तक परीक्षा भी कराया गया । 28 रमज़ान को 8 बजे रात में बच्चों की हौसला अफज़ाई के लिए पुरस्कार भी दिया जायेगा इस प्रोग्राम की हौसला अफ़ज़ायी में मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी , मौलाना महफूज़ुल हसन खान , सय्यद हेलाल,नजमुल हसन नजमी,हुसैन अहमद,मुस्लिम हीरा,हसनैन क़मर दीपू,आरिफ़ हुसैनी , बिल्लू सारा पैलेस,डॉ अलमदार,अलमास सभासद ,शाहिद मेहंदी,तहसीन शाहिद,मुन्ना अकेला,सदफ़ सभासद,आफ़ाक़ बबलू और प्रमोद मिश्रा का पूरा योगदान कार्यक्रम को सफल बनाने में मिला।
इंसानियत के लिए ऑर्गनाइस्ड किये गये इ
स कार्यक्रम में खान एक़बाल मधु की इस छोटी सी कोशिश को लोगो ने खूब तारीफ किया उन्होंने कहा कि ऐसे क्लासेज से हमारी कौम के लोगो को सही इस्लाम की जानकारी मिलती है आज जो लोग नकली इस्लाम फैला कर इस्लाम को बदनाम कर रहे है उनसे बचने की ज़रूरत है ।
No comments
Post a Comment