रोटरी क्लब ने तीन जगहों पर लगाया जनसेवार्थ निःशुल्क प्याऊ

जौनपुर। रोटरी क्लब ने राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को नगर के 3 प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था कराया। संस्थाध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने लाइन बाजार मार्ग पर स्थित सूरज आयरन स्टोर पर अधिष्ठाता अजय गुप्ता के सहयोग से निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया। इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि आज बदलते मौसम और पड़ रही गर्मी में राहत दिलाने का जो प्रयास अजय गुप्ता ने किया है, वह सराहनीय ही नहीं, वरन अनुकरणीय भी है। इसी क्रम में पालिटेक्निक चौराहे पर शिवांशु श्रीवास्तव के सौजन्य से निःशुल्क प्याऊ लगा जहां वरिष्ठ सदस्य शशांक सिंह ने मौजूद जनमानस को पानी की महत्ता के बारे में समझाया। रोडवेज चौराहे पर संस्थाध्यक्ष रविकांत जायसवल के सौजन्य से निःशुल्क प्याऊ लगा जहां वरिष्ठ सदस्य केके मिश्र ने स्वच्छ जल की घटती उपलब्धता के बारे में लोगों को सचेत किया। इस अवसर पर संजय बैंकर, जयकिशन साहू, संजय जायसवाल, देवेन्द्र सिंहसहित तमाम लोग मौजूद रहे। अन्त में रोटरी क्लब के सचिव अमित पाण्डेय ने समस्त आगन्तुकांे के प्रति आभार प्रकट किया।

No comments

Post a Comment

Home