जौनपुर गोमती द्वारा किये गये। सेवा कार्यो का मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम जे एफ लायन कुवर बी एम सिंह ने अवलोकन करते हुए समीक्षा किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कुवरं बी एम सिंह, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, एम जे एफ लायन डा क्षितिज शर्मा व रीजन चेयरपर्सन लायन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, जोन चेयरपर्सन लायन पवन जायसवाल व जोन चेयरपर्सन लायन मनीष गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निशा साहू ने ध्वज वंदना पढ़ी संस्था अध्यक्ष गणेश गुप्ता ने आये हुए अतिथियां का स्वागत किया सचिव धनंजय पाठक ने सेवा कार्यो की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने गणेश गुप्ता को इन्टरनेशनल इक्सेलेन्स प्रमाण-पत्र, बैच एवं फ्लैग से तथा सचिव धनंजय पाठक कोषाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा एवं मनीष गुप्ता को इन्टरनेशनल पिन से सम्मानित किया। इस अवसर पर कुंवर बी एम सिंह ने लायन गणेश गुप्ता के नेतृत्व में इस संस्था द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि अगर हम अपनी अन्तरात्मा से समाज-सेवा या परोपकार के किसी कार्य का दृढ़ निश्चय कर लें और उसके लिये प्राण तक उत्सर्ग करने को तैयार हो जायें तो संसार में ऐसा कोई काम नहीं जो पूरा करके न दिखाया जा सके। आगे कुंवर बी एम सिंह ने कहा कि सच्ची सेवा और सहायता के उपकरण तो तन मन ही है, हमारे ह््रदय मे दूसरो की सहायता-सेवा करने की सच्ची भावना होनी चाहिए, इस लिए दूसरो के उपकार व समाज सेवा के लिए अपना तन, मन, धन लगाकर दिल से सेवा करनी चाहिए और लायन्स क्लब यही सिखाता व करता है आगे कुंवर बी एम सिंह ने आवाहन किया कि सत्र के बचे हुए समय में शीघ्रता से कार्य करे जिससे आपको मंडल व इन्टरनेशनल से पुरस्कृत होने का गौरव प्राप्त हो सके डा क्षितिज शर्मा ने कहा कि इतिहास का हिस्सा बनने के लिए और सेंटेनियल जश्न मनाने के लिए सत्र के बचे हुए समय मे शीघ्रता से सेवा कार्य करे।
मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आभार गणेश गुप्ता ने व्यक्त किया संचालन अशोक गुप्ता ने किया लायन अनिल अग्रहरी, लायन देवेष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष लायन सुधाकर मौर्या, लायन नीरज शाह, लायन धीरज साहू, लायन ऋशि देव, चन्दन साहू, सुनील जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष संतोश साहू, लायनस माधुरी श्रीवास्तव, माधुरी मोदनवाल, षालिनी साहू, सचिव लायनेस सुनीता पाठक, बबीता साहू, निषा साहू, खुषबू साहू, लायन षषीलता अग्रहरी, लायन सुधा मौर्या, लायनेस प्रियंका गुप्ता आदि लोग उपस्थित रही। इस कार्यक्रम के संयोजक लायन हीरालाल मोदनवाल रहे।

No comments
Post a Comment