कट्टा-कारतूस के साथ लाइन बाजार पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर

जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने लूट, डकैती, चैन स्नेचिंग 5 वर्षीय अपराधियों के सत्यापन अभियान के तहत थाने के हिस्ट्रीशीटर सुनील सिंह उर्फ टाई पुत्र इन्द्रपति सिंह निवासी गोधना थाना लाइन बाजार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1 देशी तमन्चा 12 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर का बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरूद्ध न्यायालय सीजेएम जौनपुर से वारण्ट जारी था। इस पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक मिथिलेश मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार के अलावा एचसीपी राजकुमार यादव, आरक्षी जितेन्द्र पाण्डेय, राम विलास यादव हैं।

No comments

Post a Comment

Home