जेसीआई ने पत्रकार इलेवन को 5 विकेट से हरा फाइनल में पहुंचा

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर व पत्रकार इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबले के आखिरी गेंद तक सांस रोक देने वाली मैच में जेसीआई ने पत्रकारों को 5 विकेट से पराजित किया। इसके पहले खेलते हुये पत्रकारों ने 10 ओवर में 113 रन बनाये जिसके जवाब में जेसीआई ने 10 ओवर में 114 रन बनाया। पत्रकार इलेवन की तरफ से कुमार कमलेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 57 रन बनाये। जेसीआई की तरफ से प्रशांत ने 55 रन बनाये जिन्हें मैन आफ द मैच का खिताब मिला। इस मौके पर समूह सम्पादक रामजी जायसवाल ने प्रशांत को मैन आफ द मैच का खिताब दिया। इस अवसर पर राधेरमण जायसवाल, विनोद यादव, राकेश जायसवाल, केके जायसवाल, आलोक सेठ, सचिन तिवारी, संजय गुप्ता, आशुतोष जायसवाल, मृत्युंजय सिंह, मनोज अग्रहरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


No comments

Post a Comment

Home