सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आये 394 में 24 का मौके पर हुआ निस्तारण

जौनपुर। शाहगंज मण्डी परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने किया। इस मौके पर आवास, राशन कार्ड, जमीन विवाद, रास्ता सम्बन्धी विवादों की शिकायतें पड़ीं जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को 15 दिन के भीतर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान कुल 394 शिकायती पत्र प्रस्तुत हुये जिनमें से 24 का मौके पर निस्तारण करते हुये शेष को सम्बन्धित विभाग को सौंप दिया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं कानूनगो से कहा कि इतनी अधिक शिकायतों प्राप्त होने का कारण क्या है? उन्होंने निर्देश दिया कि वे स्वयं गांवों में जाकर देखें और मौके पर जाने से एक दिन पूर्व शिकायतकर्ता को भी सूचित करें। इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक केके चौधरी, उपजिलाधिकारी जय नरायन सचान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह, डीडीओ दयाराम, तहसीलदार चन्द्रेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी अमित चौबे, जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेश मौर्य सहित तमाम जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home