35 महिला बन्दियों को किया गया प्रशिक्षित

जौनपुर ।  जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय त्यागी के निर्देश पर   जिला कारागार   के महिला बन्दी बैरक में आयोजित 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अर्न्तगत महिला बन्दियों के व्यवसायिक शिक्षा कार्यक्रम के आयोजन चलाया गया। जिसमें 35 महिला बन्दियों को प्रशिक्षित किया गया तथा प्रशिक्षण के उपरान्त   समापन समारोह का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरूण  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ तथा प्रशिक्षित महिलाओं को प्रशिक्षण के उपरान्त प्रमाण पत्र का वितरण सचिव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला सेवा योजन अधिकारी राजीव सिंह  सीवी मिश्रा , जेल अधीक्षक एके मिश्रा, जेलर सुरेश चन्द्रए डिप्टी जेलर महेन्द्र सिंह   आदि लोग उपस्थित रहे।   लोकेश वरूण ने कहा कि जिस उदेदश्य की पूर्ति केे लिये राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दस दिवसीय महिला बन्दी बैरक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।   प्रशिक्षण के दौरान महिला बन्दियों द्वारा बनाये गये अगरबत्ती व कपड़े जिसे महिलाओं ने ट्रैनिंग में सीख कर स्वंय बनाया है और जो मेरे सामने है। निःसन्देह इन महिलाओं के द्वारा समाज में पुर्नस्थापना के स्वरूप में इन्हे धन अर्जन व समाज की मुख्य धारा में उन्हे जोड़ने में सहयोग प्रदान करेगा।   

No comments

Post a Comment

Home