12 जून को लखनऊ में आवाज बुलन्द करेंगे शिक्षा प्रेरकः राज यादव

जौनपुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद इकाई की बैठक जिला संगठन मंत्री जय प्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई जहां जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने कहा कि शिक्षा प्रेरकों के बकाये मानदेय व संविदा बढ़ोत्तरी को लेकर प्रान्तीय अध्यक्ष सतेन्द्र यादव के नेतृत्व में 4 जून से अनिश्चितकालीन धरना व आमरण-अनशन का बिगूल फूंक दिया गया है। उसको सफल बनाने के लिये जौनपुर के समस्त शिक्षा प्रेरक 12 जून को लखनऊ में अपनी आवाज बुलन्द करेंगे। जिला महामंत्री अनीता सिंह ने समस्त प्रेरकों को लखनऊ चलने के लिये आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला विधि सलाहकार अनिल यादव ने किया।
इस अवसर पर बिन्दु यादव, सर्वेश, अंकुर सिंह, आशीष निगम, आशुतोष सिंह, प्रीति सिंह, सुजीता, प्रतिभा, गीता, मधुरानी, ग्रीषा, प्रतिमा, अंतिमा, सपना, रोहित, रीना, सोनम, फिरतू, नीरज, विकास, रीता, प्रमिला, संजू, मीना, पूनम, प्रमिला, सरोजा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home