jaunpur : डाक सेवकों की हड़ताल जारी, निकाला जुलूस

जौनपुर।  सातवे वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल मंगलवार को आठवे दिन भी जारी रही। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये डाक सेवकों ने  प्रधान डाक घर परिसर में मंगलवार को धरने का आयोजन किया। इसके बाद प्रधान कार्यालय से शहर के मुख्य मार्गो से मोटर साइकिल जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री व संचारमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। सभा को सम्बोधित करते हुए मण्डलीय सचिव राजेश कुमार सिंह ने केन्द्र सरकार की सरकार विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जायेगी हड़ताल समाप्त नहीं किया जायेगा। किसी भी चुनौती का डटकर सामना करना है। क्षेत्रीय सचिव हरिशकर यादव ने कहा कि हौसला बनाये रखे जीत होगी। सभा को संगठन मंत्री जय प्रकाश गुप्ता, सर्वदानन्द मिश्र, छोटेलाल आर्य, दिवाकर सिह, विनय सिंह, राजेन्द्र प्रसाद यादव, हरीलाल, हरिश्चन्द उपाध्याय आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार  नौपेड़वा बाजार में स्थित डाक विभाग सेवको ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नौपेड़वा उप डाकघर पर मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्रो मे कार्य करने वाले डाक सेवकों ने अपनी विभिन्न मागों को केन्द्र सरकार द्वारा अनदेखी किये जाने से आंदोलन कर रहे है।   डाक कर्मियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल से डाक सेवा पूरी तरह ठप्प एवं डाक वितरण चरमरा गयी है। नौपेड़वा डाकघर पर नेतृत्व कर रहे छोटेलाल आर्य ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार हम लोगों को न तो विभागीय और न ही सातवें वेतन आयोग का लाभ दे रही है। बैठक मे कमलेश चन्द्रा की रिपोर्ट को तत्काल लागू करने की जोरदार मांग की गयी। बैठक मे सभी कर्मियों ने सरकार द्वारा सातवें वेतन का लाभ देने मे अनदेखी की घोर निंदा की। इस दौरान राजेश कुमार कनौजिया ,मुन्ना लाल भाष्कर, बरसाती यादव , शिवपूजन उपाध्याय, अनिल सिंह ,नरसिंह बहादुर ,राम अवध,मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह, हरीलाल मिश्र, हरेन्द्र पाल सहित डाक सेवक मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home