छात्र-छात्राओं ने निकाली बाल विवाह निषेध रैली, पीएम को भेजी चिट्ठी

जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति की जूनियर जेसी विंग की ओर से बाल विवाह निषेध रैली का आयोजन किया गया। रैली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की करीब 70 छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें लोगों ने बाल विवाह के विरोध करने का वादा किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री को बाल विवाह के खिलाफ कड़े कानून बनाने के लिये चिठ्ठी भी भेजी गयी। संस्थाध्यक्ष डा. रूचि मिश्रा ने बताया कि बाल विवाह समाज के कुछ हिस्सों में अभी भी जारी है जिसके बहुत सारे दुष्प्रभाव हैं। इस कुप्रथा के खिलाफ जेजे चेयरमैन जान्हवी मिश्रा की अगुवाई में रैली निकाली गयी। रैली कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से निकलकर एचजीएफ तिराहा, खुटहन रोड चौराहा, रामलीला मैदान होते हुये विद्यालय पर ही जाकर समाप्त हुई। इस बीच लोगों से हस्ताक्षर भी कराये गये और उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम संयोजक गोल्डी गुप्ता ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में सुष्मिता पाण्डेय, अनन्या यादव, खुशी, दिशा बिन्द, रूपा, सुनीता, काजल, डा. अनामिका मिश्रा, एकता नीलम सहित तमाम लोगों की मौजूदगी रही।

No comments

Post a Comment

Home