शहीद राजेश बिन्द ने पूरे देश को गौरवान्वित कियाः अनीता सिद्धार्थ

जौनपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेत्री अनीता सिद्धार्थ ने छत्तीसगढ़ के सुकमा क्षेत्र में हुये नक्सली हमले में शहीद हुये राजेश बिन्द के पैतृक ग्राम करियांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात करके उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि शहीद श्री बिंद द्वारा देश के लिये किये गये सर्वोच्च बलिदान को देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने केवल जौनपुर को नही, बल्कि अपने बलिदान से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। मुलाकात के दौरान ही शहीद के परिजनों द्वारा ही मुख्यमंत्री जी के नाम एक पत्र दिया गया जिसमें परिजनों द्वारा शहीद राजेश बिन्द के नाम से एक गेट और गोधना निगोह मार्ग का नाम शहीद राजेश बिंद के नाम पर रखने की मांग की गयी है। साथ ही शहीद के नाम पर गांव में शहीद स्मारक और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गयी। श्रीमती सिद्धार्थ ने कहा कि दुःख की इस घड़ी के मेरी संवेदनाएं शहीद के परिजनों के साथ है। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। दुख की इस घड़ी में हम सभी अपनी पूरी ताकत के साथ शहीद के परिवार के साथ खड़े हो, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

No comments

Post a Comment

Home