स्वस्थ रहने के लिये खेल अति आवश्यकः बृजेश सिंह

जौनपुर। नगर के शिया कालेज के मैदान पर सैयद विलायत हुसैन की याद में रूल आउट कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का  आयोजन हुआ। एमएससी कप के नाम से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन बीती एमएलसी बृजेश सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. क्षितिज शर्मा व बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखिलेश सिंह रहे। बताया गया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कई जिलों की टीम हिस्सा ली हैं। उद्घाटन करने के बाद एमएलसी श्री सिंह ने कहा कि खेल से मन व मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है। मनुष्य को अपने जीवन में किसी एक खेल को अवश्य अपनाये रहना चाहिये। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सदफ हैदर, आफाक अहमद, माजिद निसार, डा. सज्जाद मेंहदी, अलमास सिद्दीकी, मुस्तफा शम्सी, दीपक सिंह माण्टो, इश्तेयाक अहमद, शिब्ली अहमद, रिजवान हैदर, रूमी आब्दी, आजम जैदी, अजादार हुसैन, इकराम सौदागर, संजीव कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख व कमेन्ट्री शौकत अली व मुन्ना अकेला ने संयुक्त रूप से किया।

No comments

Post a Comment

Home