लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने आयोजित की सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर

जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। नगर के जेसीज चौराहे पर आयोजित शिविर में जौनपुर से आये यातायात निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने लोगों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से बताया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय श्रीवास्तव ने लोगों को सीट बेल्ट एवं हेलमेट के महत्व को समझाया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रशांत श्रीवास्तव ने लोगों को पटरी पर दुकान न फैलाने का आह्वान किया। साथ ही जाम की समस्याओं के बारे में बताया। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्यामजी गुप्ता ने पड़ाव को चौराहों से दूर करने के बारे में ज्ञापन दिया। इसी क्रम में कार्यक्रम संयोजक ला. प्रदीप जायसवाल ने सड़क पर जाम लगने के कारण पर अपना विचार व्यक्त किया। अन्त में संस्थाध्यक्ष ला. डा. एस.एल. गुप्ता ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रूपेश जायसवाल, डा. डीके गुप्ता, डा. तारिक शेख, मनोज जायसवाल, मनोज पाण्डेय, मो. अब्बास, सुरेन्द्र तिवारी, सतीश चन्द्र एडवोकेट सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home