जेपी बुलन्द प्लस सीमेण्ट निर्माण को शीलनमुक्त व जंगरोधी बनाये रखती हैः सीके वशिष्ठ

जौनपुर। जेपी सीमेण्ट द्वारा बुधवार को राजमिस्त्री एवं ठेकेदार सम्मेलन किया गया जिसका उद्घाटन कम्पनी के जी.एम. मार्केटिंग सीके वशिष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर कम्पनी के तकनीकी अधिकारी ने बताया कि जेपी सीमेण्ट अपने बेहतरीन गुणवत्ता के चलते ग्राहकों के बीच में सर्वाधिक लोकप्रिय है। बता दें कि जेपी सीमेण्ट जनवरी 2018 को जेपी बुलन्द प्लस सीमेण्ट नामक एक प्रीमियम सीमेण्ट को लांच किया है। यह सीमेण्ट बाजार में उपलब्ध है जो जो आम प्रीमियम सीमेण्ट की तुलना में अच्छा है। श्री वशिष्ठ ने बताया कि जेपी बुलन्द प्लस सीमेण्ट क्लोराइड के आक्रमण से निर्माण को सुरक्षित रखती है तथा निर्माण को शीलनमुक्त व जंगरोधी बनाये रखती है। इन्हीं गुणों के चलते दो माह में जेपी बुलन्द प्लस सीमेण्ट मध्य भारत में एक प्रीमियम सीमेण्ट के रूप में स्थापित हो चुका है। इस अवसर पर सेल्स प्रमोटर विनोद गुप्ता, विक्रय अधिकारी ब्रजेश शर्मा सहित स्थानीय विक्रेता, उप विक्रेता आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home