प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक जिला कार्यालय पर हुई जहां वाराणसी मण्डल अध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी चन्द्र प्रकाश ने शासन स्तर की गतिविधियों पर अब तक मृतक आश्रित कर्मचारियों पर चल रही वार्ता से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष कुमैल हैदर ने कहा कि जिस तरह शिक्षा निदेशक बेसिक ने मासिक समीक्षा बैठक में समस्त मण्डलीय शिक्षा निदेशक बेसिक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एजेण्डे में शामिल मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी की शैक्षिक योग्यता का विवरण व संख्या मांगी है, उससे आने वाले समय में पदोन्नति का रास्ता खुलता दिखायी दे रहा है। इस अवसर पर अजय सिंह, प्रशांत कुमार, सुनील कुमार, फरहान खान, प्रेमशंकर, राम आसरे, संतोष मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home