हीला-हवाली हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगेः डा. केपी यादव

जौनपुर। जनपद के जफराबाद क्षेत्र के उत्तरगांवा के सैकड़ों काश्तकारों ने गुरूवार को पूर्व मंत्री डा. केपी यादव के नेतृत्व में कलेक्टेªट में जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही चकबन्दी प्रक्रिया में क्षेत्रीय विधायक के मनमाने ढंग से किये जा रहे हस्तक्षेप का विरोध करते हुये शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। जिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक के मनमाने ढंग से किये जा रहे हस्तक्षेप को तत्काल रोका जाय। साथ ही चंद लोगों के दबाव में आकर उनके मनमाफिक मांग को स्वीकार न किया जाय, ताकि पूरे गांव को विवादों व संघर्षों से मुक्त रखा जाय। इस मौके पर पूर्व मंत्री डा. केपी यादव ने जिलाधिकारी से कहा कि आज तो हम गांव के सैकड़ों काश्तकारों के साथ तांत्रिक प्रक्रिया के तहत मांग पत्र देते हुये न्यायप्रिय कार्यवाही की अपेक्षा करते हैं। यदि इसमें जिला प्रशासन हीला-हवाली करेगा तो मजबूर होकर आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगे। जिलाधिकारी ने मांग पत्र लेकर सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सौंपते हुये कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डा. जय प्रकाश मौर्य, इदरीश, गुफरान, रज्जाक, रामबली मौर्य, वंशराज मौर्य, बसावन मुसहर, विनोद मुसहर, मालती देवी, चिन्ता देवी, श्रीमती कुसुम, लालजी, रमाशंकर एडवोकेट, राजेश कुमार एडवोकेट, जिया लाल मौर्य, वशिष्ठ नारायण, विश्वनाथ, संचम यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home