कर्मचारियों में टैबलेट का हुआ वितरण

जौनपुर। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं व टीबी कार्यक्रम के कुशल पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन के लिए 60 टैबलेट का वितरण मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर सीएमओ डा. ओपी सिंह की अध्यक्षता में किया गया। सीएमओ डा. ओपी सिंह ने बताया कि पीएमडीटी/टीबी एचआईवी को-ऑर्डिनेटर पीयूष गुप्ता, प्रभारी डीपीसी सलिल कुमार यादव, फार्मासिस्ट अरूण कुमार मौर्य, डीटीसी पर कार्यरत एसटीएलएस राजीव कुमार श्रीवास्तव सहित जिले के समस्त टीबी यूनिट पर कार्यरत आरएनटीसीपी एसटीएस, एसटीएल एस, टीबी एचवी एवं सीबी नाट एलटी के सुशील अग्रहरि, अनुज मिश्रा, जनार्दन पांडेय, वीरेन्द्र कन्नौजिया, उमाकांत सुमन, संतोष गुप्ता, राजकुमार, रमेश यादव, रोहित यादव, नवीन सिंह, रमेश गौतम, धर्मेन्द्र कुमार एवं प्रदीप सिंह को टैबलेट वितरित किया गया। आरएनटीसीपी कार्यक्रम में सभी कार्य आनलाइन हो रहे हैं। टैबलेट के माध्यम से समस्त सूचनाओं की प्रविष्टि एवं क्षय निरोधी औषधियों के अपडेशन एवं मरीजों के आनलाइन नोटिफिकेशन किए जाने में आसानी होगी। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आरके सिंह, एमओटीसी रामपुर डा. प्रभात यादव आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home