होण्डा एजेंसी से दो बाइक चोरी

जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर जौनपुर वाराणसी राजमार्ग पर जलालपुर बाईपास पर रविवार की रात मे शाहिन होंण्डा एजेंसी से चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दो बाइक पर हाथ साफ कर दिया । बताते हैं कि मुश्ताक अहमद निवासी प्रधानपुर की जलालपुर बाईपास के समीप होण्डा बाइक की एजेंसी है रोज की तरह वह अपनी दुकान बन्द करके अपने घर सोने चला गया । सोमवार को सुबह जब अपनी दुकान पर आया तो शटर का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गये। घटना की सूचना उसने तत्काल थाने पर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह फोर्स मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर उठवाया तो बाइक शोरूम का कांच का शीशा टूटा हुआ था तथा दुकान से दो बाइक गायब थी।   डाग स्क्वायड टीम को बुलाया खोजी कुत्ता अगल-बगल टहल कर कुछ दूर जाकर बैठ गया। चोरी का सुराग हाथ नहीं लग पाया ।  इस चोरी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है ।

No comments

Post a Comment

Home