विद्यालय, परिवार व जौनपुर का नाम रोशन करना चाहती है स्वर्णिमा

जौनपुर । केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इण्टरमीडिएट की परीक्षाफल शनिवार को घोषित हो गयी। दोपहर लगभग 1 बजे परिणाम आते ही उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं सहित उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी। जनपद के लगभग दर्जनों विद्यालय केन्द्रीय माध्यमिका शिक्षा बोर्ड के अन्तर्गत संचालित हैं। इन विद्यालयों के बच्चों में से कई अपने विद्यालय में टाप किये तो कई दूसरे व तीसरे स्थान पर आये। इसी क्रम में प्रसाद इण्टरनेशनल स्कूल पचहटियां की होनहार छात्रा स्वर्णिमा कश्यप ने अपने विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बताया गया कि स्वर्णिमा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। अर्चना कश्यप व सुनील कश्यप की पुत्री स्वर्णिमा का कहना है कि वह आगे चलकर विद्यालय, परिवार व जौनपुर का नाम रोशन करना चाहती है। बता दें कि मां दुर्गा जी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सिद्दीकपुर की छात्रा अंचल सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जौनपुर की टापर है। अंचल के पिता शिक्षक हैं जो सिद्दीकपुर में ही रहते हैं।

No comments

Post a Comment

Home