हाइवे जाम के सहयोगी प्रधानपति गिरफ्तार

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के सवंसा गांव के पास बीते 26 अप्रैल को पुलिस के खिलाफ हाइवे जाम करने वालों की धरपकड़ शुरू हो गयी है। बीती रात भैरोपुर गांव की प्रधान पति लाल बहादुर गौतम को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि भैरोपुर गांव निवासी सगे भाई राजेश गौतम एवं रमेश गौतम के बीच सामूहिक आबादी को लेकर विवाद था। डायल 100 नम्बर पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर लिखा-पढ़ी कर उपजिलाधिकारी न्यायालय भेज दिया था। तीन दिन बाद राजेश ने पुलिस पिटाई का आरोप लगाकर तबियत खराब होने की बात कही तो ग्रामीण उसको चारपाई पर लादकर राष्ट्रीय राज्यमार्ग अवरूद्ध कर दिये। ग्रामीण पुलिस पिटाई का आरोप लगाने लगे। उक्त मामले में पुलिस छः नामजद सहित 50 अज्ञात के खिलाफ राष्ट्रीय राज्यमार्ग जाम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने उक्त मामले में सोमवार को प्रधानपति लाल बहादुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

No comments

Post a Comment

Home