प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को लगेगी निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर

जौनपुर। जनपद के सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के के हुंसेपुर गांव में स्थित हनुमान मंदिर पर ‘आयुष आपके द्वार योजना’ के तहत होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इस मौके पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय नेहरू नगर के डा. आरडी पाल ने बताया कि हर बुधवार व शुक्रवार को जगह-जगह कैम्प का आयोजन किया जायेगा। कैम्प का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जिंदगी का अमूल्य धरोहर है। अगर इंसान स्वस्थ रहे तो वह अपनी जिंदगी सुचारू रूप से अच्छे ढंग से व्यतीत कर सकता है। देश व समाज के विकास में अच्छी से अच्छी सहभागिता की दायित्व को पूरा कर सकता है। शिविर में आये ग्रामीणों को निःशुल्क दवा देने के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य के विषय में जानकारी दी गयी। इसके अलावा इस समय पड़ रही भीषण गर्मी से बचाव की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर डा. आरडी पाल, फार्मासिस्ट लक्ष्मण सिंह, वार्ड ब्वाय अशरफ अंसारी सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home